---Third party advertisement---

ऐसे मर्दों को पाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं औरतें, क्या आप में भी हैं ये खूबियां

Chanakya Niti : चाणक्य ने जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के सुझाव दिए हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में औरतों की पसंद नापसंद, साहस और चरित्र काे लेकर कई बातों का जिक्र किया है। इससे आप आसानी से समझ सकते हैं महिलाओं को कैसे मर्द पसंद आते हैं और उन्हें पाने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती हैं।



ये तो आपने सुना होगा कि दुनिया की कठिन से कठिन बात को समझना आसान है लेकिन एक औरत को समझना बेहद मुश्किल है। भारत के महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और ज्ञानी आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार स्त्री को कोई भी नहीं समझ सकता है।

भारत में महिलाओं और स्त्रियों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप (form of goddess lakshmi) कहा जाता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के सुझाव दिए हैं। जहां एक तरफ उन्होंने पुरुषों के लिए महिलाओं की पहचान की कई अहम बातें बताई हैं। वहीं, महिलाओं की सोच भी पुरुषों के लिए बताई है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिंदगी की खुशियों में सबसे ज्यादा अहमियत एक पार्टनर रखता है। अगर आपको लाइफ में सही इंसान नहीं मिलता है तो आखिरी सांस तक दुखी रहना पड़ता है। व्यक्ति यह बात किसी से कह भी नहीं पाता है। महिलाओं और लड़कियों को कैसा पार्टनर चाहिए होता है, इसका जिक्र खुद आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में किया है।

चाणक्य के अनुसार, जिंदगी के कई राज ऐसै होते हैं, जिन्हें अपनाकर न केवल पुरुष बल्कि महिला भी आजीवन खुशी-खुशी जी सकती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियो में बताया है कि पुरुषों की कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन पर महिलाएं जी-जीन से मरती हैं। ऐसे पुरुषों को पाने के लिए वो ना केवल लंबे समय तक इंतजार कर सकती हैं बल्कि उन्हें देखते ही फिदा हो जाती हैं। अगर आप पुरुष हैं और जानना चाहते हैं कि आपमें महिलाओं पर फिदा होने की खासियतें हैं या नहीं....

दूसरी लड़की को न देखने वाले: यह वो खासियत है, जो हर औरतें या लड़की अपने पार्टनर में देखना चाहती है। ऐसे पुरुष महिलाओं के दिलों में मिनटों में जगह बना लेते हैं। लड़कियों और महिलाओं को वह पुरुष बहुत ज्यादा पसंद आते हैं, जो पराई स्त्री के ओर देखना नहीं पसंद करते हैं, उन्हें अपनी वाली में ही अपनी दुनिया नजर आती है।

बोलने का तरीका: कहते हैं कि एक पुरुष के बोलचाल का तरीका बताता है कि उसे परिवार से कैसे संस्कार मिले हैं और वह अपनी पार्टनर के साथ कैसा बर्ताव करेगा? महिलाओं को वो पुरुष बेहद पसंद आते हैं, जो किसी से गलत तरीके से बात नहीं करते हैं और न ही उनपर चिल्लाते हैं। महिलाओं और लड़कियां सम्मान की ही भूखी होती हैं, ऐसे में इस तरह के पुरुषों पर वह जल्दी फिदा होती हैं। महिलाएं बिना देखे ऐसे पुरुषों की बोलचाल से ही उन पर फिदा हो जाती हैं।

व्यक्तित्व भी रखता है मायने: महिला हो या पुरुष, दोनों ही चाहते हैं कि उनका पार्टनर सुंदर हो पर क्या आप जानते हैं कि महिलाएं सुंदरता से भी ज्यादा व्यक्तित्व को अहमियत देती हैं। जी हां, आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। महिलाएं घमंडी और गंदी आदतों वाले पुरुषों से दूर रहना पसंद करती हैं।

श्रोता पुरुषों पर होती हैं फिदा: चाणक्य के अनुसार, हर स्त्री का सपना होता है कि उनकी जिंदगी में जो भी पुरुष आए, वो सुकून से उनकी बातों को जरूर सुने। अगर कोई पुरुष या लड़का उन्हें ठीक से सुनता-समझता है तो वह उसमें अपना पार्टनर देखने लगती हैं ।

औरतें चाहती हैं सम्मान और तारीफ: चाणक्य नीति में बताया गया है कि महिलाएं ऐसे पुरुष को भी अपना जीवन साथी बनाना चाहती है, जो उन्हें भरपूर सम्मान दें और उनके आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाएं। महिलाएं अपनी तारीफ सुनना पसंद करती हैं और जो पुरुष उनकी तारीफ करते हैं उनकी ओर महिलाएं हमेशा खिंची चली आती हैं। महिलाओं का सम्मान नहीं करने वाले पुरूष कभी भी उनके दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाते है।

जो उनकी आजादी पर पाबंदी न लगाएं: चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता काफी प्रिय होती है और वे अपनी जीवन साथी से ये चाहती हैं कि वो उसकी आजादी पर कोई पाबंदी न लगाएं। जो मर्द औरतों की आजादी का सम्मान करते हैं तो वो उन्हें अपना बेस्ट पार्टनर समझती हैं। आजादी का मतलब बार-बार किसी बात पर रोक टोक न करें और किसी पुरुष से बात करने पर शक न करें ।

विश्वासघात करने वाले पुरुष: औरतें शादी के बाद अपने पति पर आंख मूंदकर भरोसा करती हैं। यदि उसके इस भरोसे को एक बार ठेस लग जाए , तो वे दोबारा भरोसा नहीं कर पाती हैं। महिलाएं रिश्ते में विश्वासघात करने वाले पुरुषों से कभी भी संतुष्ट नहीं रहती हैं। इनके मन में हर बार पति को लेकर सवाल आते रहते हैं। जिससे रिश्ते में शक पैदा होने लगता है। इसलिए पति-पत्नी को अपने रिश्ते में हमेशा विश्वास रखना चाहिए।

औरतों की ताकत: आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियों की ताकत में उनका मधुर वचन और सौंदर्य सबसे अहम रोल निभाता है। अगर स्त्री तन और मन दोनों से सुंदर हो और मधुर वाणी बोलती हो तो ऐसी स्त्रियों को जीवन में अपार सफलताएं मिलती हैं। उसका मान-सम्मान हर जगह होता है, ऐसी स्त्रियां अपने कुल का मान और मर्यादा दोनों बढ़ाती हैं। इस कारण उनकी कई पीढ़ियों में अच्छे संस्कार आते हैं ।

Post a Comment

0 Comments