---Third party advertisement---

मम्मी-पापा की शादी में बेटा बना बाराती , देखकर लोग थे हैरान

मध्यप्रदेश के छतरपुर में हुई एक शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल, इस शादी की चर्चा एक मासूम बच्चे की वजह से हो रही है जो अभी सात महीने का ही है। वह अपनी मम्मी-पापा की शादी का साक्षी बना है। यह शादी छतरपुर के नौगांव स्थित कुम्हारटोली में हुई है।



दरअसल, कुम्हारटोली में रहने वाले करन अहिरवार और नेहा कश्यप के बीच कई वर्षों से अफेयर चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। 2018 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मगर दोनों की जाति एक नहीं थी इसलिए परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद दोनों घर से भाग कर दिल्ली चले गए। 17 फरवरी 2018 को दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में अंतरजातीय विवाह किया।

शादी के बाद दोनों को 22 जून 2019 को एक बेटा हो गया। लेकिन शादी के बाद दोनों कभी गांव नहीं आए और बेटा सात साल का हो गया। लेकिन करन की मां शुरू से ही बेटे की शादी धूमधाम करना चाहती थी। मगर बेटे ने लव मैरिज कर लिया तो ये सपना अधूरा रह गया। मगर वह लगातार परिवारों को मनाने की कोशिश में लगी थी।

अब जब दोनों परिवारों में सब कुछ ठीक हुआ तो करन की मां ने बेटे की शादी फिर करवाने का फैसला किया। उन्होंने गांव बुलाकर करन और नेहा की फिर से शादी करवाई। शादी के लिए सभी रिश्तेदारों को बुलाया गया। साथ ही शादी की रस्म धूमधाम से अदा की गई।

दीवारों पर करन-संग नेहा लिखा गया। पूरे गांव को भोज पर आमंत्रित किया गया। इस दौरान चर्चा दोनों के बेटे शिवांश की होती रही। जो इस शादी का साक्षी बना। मां-पिता की शादी की हर रस्म अदायगी के दौरान वह वहां मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments