---Third party advertisement---

जयमाल पर दुल्‍हन को क‍र दिया किस, रात भर चली लाठियां, सुबह दुल्‍हन बोलीः इसी से करूंगी शादी


हापुड़: हापुड़ की एक कॉलोनी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सोमवार रात यहां शादी के मंडप में बराती और लड़की वालों में मारपीट हो गई। बात इतनी थी कि जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुलहन को किस कर लिया। इसके बाद बरातियों और घरातियों में लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों के 6 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में भी ले लिया।

पूरी रात यह हंगामा चलता रहा। बाद में बरात भी बिना शादी के लौट गई। हंगामा शांत नहीं हुआ था कि लड़की उसी लड़के शादी पर अड़ गई। सुबह होते ही रिक्शे में बैठकर लड़के के घर पहुंची। उसने कहा, मैं तो यहीं शादी करूंगी और इसी लड़के के साथ रहूंगी।

बाद में लड़की पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद सहमति बनी कि दोनों की शादी दोबारा से कराई जाएगी। बता दें कि हापुड़ की एक कॉलोनी में 2 सगी बहनों की बरात आई थी। एक बहन का विवाह सकुशल संपन्न हो गया था। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि दूसरी बहन की आई बरात में दूल्हे ने जयमाला के दौरान दुलहन को किस कर दिया था। इसकी वजह से लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कई घायल भी हुए थे।
इसे जरूर पढ़ें - बड़े कालेज की लड़कियां कुछ इस तरह से करती हैं देह-व्यापार, क्लिक करके जानें

Post a Comment

0 Comments