---Third party advertisement---

लालटेन वालों ने सिर्फ अपने घरों में रोशनी की, अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता- मोदी ने कसा तंज

पीएम नरेंद्र मोदी पटना के बिक्रम में सभा संबोधित कर रहे है। संबोधन के दौरान मोदी के समर्थकों में जोश दिखा। लोगों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। लोगों का उत्साह देखकर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा कि आप लोग मनेर के लड्डू खाकर आए हैं। 4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है।

उन्होंने कहा कि इंडी वाले गालियां दें मतलब साफ है कि NDA की सफलता का एग्जिट पोल आ गया है। 4 जून को नया रिकॉर्ड बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम पूरा देश देख रहा है।

बिहार की इस धरती ने सामाजिक न्याय को लेकर पूरे देश को दिशा दिखाई है। SC-ST-OBC के आरक्षण के अधिकार के लिए बिहार में लंबी लड़ाई लड़ी है, लेकिन आज बिहार के जागरूक लोगों के सामने में दुख और बड़ी पीड़ा के साथ एक कड़वा सच रख रहा हूं।

एक तरफ मोदी है जो 24*7 2047 तक विकसित भारत बनाने में जुटा है, जो 20*7 आत्मनिर्भर भारत बनाने में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ ये इंडी गठबंधन है, जिसके पास कोई काम नहीं है, देशवासियों ने इनकी छुट्टी कर दी है। इसलिए ये इंडी गठबंधन दिन-रात मोदी को गाली देने में जुटा है।

पीएम मोदी ने लालू यादव पर हमला करता हुए कहा कि LED बल्ब के जमाने में यहां बिहार में एक लालटेन भी है। एक ऐसी लालटेन जो सिर्फ एक ही घर में रोशनी करती है। बिहार में इस लालटेन ने अंधेरा ही अंधेरा फैलाया है। पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले का सूत्र है अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता।

भारत को ऐसा पीएम चाहिए जो दुनिया के सामने अपनी बातक दमखम के साथ रख सके। वहीं दूसरी और ये इंडी वाले हैं। इनकी योजना 5 साल में 5 पीएम देने की है। ये 5 पीएम के दावेदार कौन-कौन हैं। गांधी परिवार का बेटा, सपा परिवार का बेटा, NCP वाले परिवार की बेटी, आप पार्टी के आका की पत्नी, नकली शिवसेना परिवार का बेटा। ये सारे परिवारवाद मिलकर पीएम की कुर्सी पर म्यूजिकल चेयर खेलना चाहते हैं।

पीएम ने कहा कि आपके लिए 24 घंटे मेहनत करने वाला सिर्फ मोदी है। दूसरी तरफ 24 घंटे आप से झूठ बोलने वाला इंडी गठबंधन है। एक तरफ मैं हूं, जो 24 घंटे सातों दिन विकसित भारत बनाने में जुटा है। दूसरी तरफ ये इंडी गठबंधन है। इनके पास काम नहीं है। समय ही समय है। इसलिए उनकी छुट्‌टी कर दी है। कुछ जेल में रहते हैं कुछ बाहर हैं। इंडी गठबंधन दिन हो या रात मोदी को गाली देने में जुटा है।

Post a Comment

0 Comments