![](https://vikramuniv.net/wp-content/uploads/2024/05/chanakya-niti-a-man-who-has-these-qualities-he-never-gets-cheated-in-love.jpg)
उन्होंने अपनी नीतियों पर उन मर्दों का जिक्र किया है जो प्यार निभाने के मामले में सबसे आगे होते हैं इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को सतर्क रहते हुए अपने जीवन साथी चुनने की सलाह दी है।
आजकल छल कपट की दुनिया में रिश्ते को निभाने वाले मर्द की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है लेकिन अगर कोई महिला अपने जीवन साथी को चुनने में चाणक्य की नीति को अपनाते हुए उसका चयन करें तो वह कभी भी धोखा नहीं खायेगा। चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि कैसे मर्द हमेशा रिश्ता निभाने के लायक होते हैं।
स्त्री का सम्मान करने वाले मर्द
आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति हर स्त्री का सम्मान करें और हमेशा उसकी इज्जत भरी निगाहों से देखें वह पुरुष हमेशा अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति प्रेम और रिश्ते को महत्व को समझता है और अपने प्रेमिका और पत्नी को हमेशा सम्मान देने की कोशिश करता है। महिलाओं को हमेशा सम्मान पसंद होता है। इस प्रकार के मर्द महिलाओं को काफी पसंद भी आते हैं जिससे उनका रिश्ता हमेशा के लिए बना रहता है।
आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी प्रेमिका या पत्नी के अलावा किसी और महिला को गलत निगाह से नहीं देखता है। ऐसे मर्द हमेशा अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा दूसरे की पत्नी पर आकर्षित होने वाले मर्द हमेशा रिश्तो में खटास डालने का काम करते हैं। ऐसे मर्द को रिश्ते की परवाह नहीं होती है।
ऐसे में चाणक्य दूसरे के पत्नी पर बुरी निगाह डालने वाले मर्द से हमेशा दूर रहने की सलाह देते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि अगर कोई मर्द दूसरी महिला की ओर आकर्षित नहीं होता है तो वह मर्द काफी अच्छा होता है और वह हमेशा अपने रिश्ते के प्रति प्यार और सम्मान देता है। उसका रिश्ता कभी भी नहीं टूटता है ऐसे मर्द पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी सक्सेसफुल होते हैं।
0 Comments