---Third party advertisement---

Delhi-NCR में आंधी-तूफान-बारिश ने मचाया कहर, 3 की मौत, दर्जनों घायलों



नई दिल्ली। शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ उखड़कर गिरने और इमारत क्षतिग्रस्त होने से उसकी चपेट में आकर राजधानी दिल्ली और नोएडा को मिलाकर कुल तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में पेड़ उखड़ने से छह लोग घायल हो गए। वहीं इमारत छतिग्रस्त होने से 17 लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस की पीसीआर को पेड़ उखड़ने से संबंधित 152 , मकान गिरने की 55 और बिजली कटने की 202 कॉल मिली।

शटरिंग और दीवार गिरने से एक की मौत, सात घायल
नोएडा में शुक्रवार रात रुक-रुककर आई आंधी ने शहर में जमकर तांडव मचाया। सेक्टर-62 स्थित एलआइसी बिल्डिंग के पास लोहे की शटरिंग गिरने से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने वाले की पहचान 50 वर्षीय जय गोविंद झा के रूप में हुई है।

गाजियाबाद: आंधी में गिरी मकान की छत, दो लोग घायल
तेज आंधी में शुक्रवार रात को गाजियाबाद के लोनी की विकास कुंज कॉलोनी में एक मकान की छत गिर गई। मकान में मौजूद नरेश कुमार बेदी में उनकी पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलवा हटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। हादसे में किस्सा किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। भोपुरा लोनी रोड पर भी कई जगह यूनिपोल, बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। जिस वजह से कई जगह जाम लग गया। देर रात तक सड़क से पेड़ों को नहीं हटाया गया था। वही बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए देर रात तक बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। ये खबरें भी पढ़ें - बड़े कालेज की लड़कियां कुछ इस तरह से करती हैं देह-व्यापार
कैंसर की पहली स्टेज में शरीर में दिखाई देते हैं ये 8 बदलाव, जरूर जानें

Post a Comment

0 Comments