---Third party advertisement---

आपके भी शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत, तो हो जाएं सावधान क्‍योंकि आपका शुगर लेवल है High

 

Source: NBT - वर्तमान समय में हमारे खान-पान और रहन-सहन में काफी बदलाव आ चुके हैं| इस बदलते खान-पान और रहन-सहन की वजह से हम कई तरह की बिमारियों से घिर जा रहे हैं, जैसे- ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा इत्यादि जैसी बीमारियाँ लगभग हर दो में से एक इंसान को घेरे हुए हैं| वैसे देखा जाए तो हर एक बिमारी अपने आप में घातक हैं लेकिन शुगर एकमात्र ऐसी बिमारी है जिससे 70 फीसदी लोग काफी परेशान हैं| इस बीमारी में इंसान धीरे-धीरे अंदर से कमजोर हो जाता हैं|

अक्सर लोगों को शुगर के शुरूआती लक्षण पता नहीं होते हैं| ऐसे में वो समय पर इसका इलाज नहीं करवा पाते| ऐसे में उनका शुगर लेवल कम या हाई होता रहता है| आपको शायद यह बात जानकर हैरानी होगी कि शुगर का लगातर बढना और घटना कईं बार इंसान के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है| शुगर के कंट्रोल में ना होने की वजह से मनुष्य के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं| ऐसे में आपको इस बीमारी के शुरुआती लक्षणो के बारे में इसकी जानकारी होनी चाहिए ताकि समय रहते आप इसका इलाज करा सको| आइए जानते हैं इसके बारे में….
ये हैं शुगर लेवल के बढने के संकेत

(1) लगातार बीमार पड़ना: जब व्यक्ति के शरीर का शुगर लेवल बढ़ जाता है तो उसकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती हैं| ऐसे में व्यक्ति का बार-बार बीमार पड़ना, किसी चोट का जल्दी ठीक ना होना और जरूरत से ज्यादा यूरिन आना इत्यादि जैसी समस्या हो सकती हैं|

(2) वजन बढ़ना: शुगर लेवल बढ़ने से व्यक्ति के शरीर में उर्जा उत्पन्न नहीं हो पाती जिसके कारण पेट या कमर के आसपास चर्बी इकठ्ठा होने लगता हैं और व्यक्ति धीरे-धीरे मोटा होने लगता हैं|

(3) स्किन में झुर्रियां पड़ना: कम उम्र में ही झुर्रियों का आना शुगर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं| दरअसल चेहरे पर झुर्रियों का पड़ना शुगर लेवल हाई होने का संकेत है| इसके अलावा व्यक्ति के चेहरे पर दाग धब्बे कील मुंहासे इत्यादि भी दिखाई देने लगते हैं|

(4) एनर्जी की कमी: जब शुगर लेवल हाई होता है तब हमें अक्सर थकान महसूस होने लगता है और हम थोड़ी दूर चलने या काम करने से ही थक जाते हैं|

(5) सूजन महसूस होना: कभी-कभी शुगर लेवल के हाई होने के कारण व्यक्ति के शरीर में बैक्टीरिया पनपने लगती हैं| ऐसे में अक्सर खाना खाने के बाद पेट दर्द गैस और सूजन इत्यादि जैसी समस्याएं व्यक्ति को घेर लेती है|

(6) इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ना: लगातार शुगर के बढ़ने की वजह से व्यक्ति का इम्यून सिस्टम खराब पड़ जाता है| जिसकी वजह से उसे पेट संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं अक्सर होती रहती हैं|

(7) नींद की कमी: शुगर लेवल बढ़ने पर व्यक्ति को ठीक ढंग से नींद नहीं आती और वह अनिद्रा का शिकार हो जाता हैं| कैंसर की पहली स्टेज में शरीर में दिखाई देते हैं ये 8 बदलाव, क्लिक करके जानें

Post a Comment

0 Comments